1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP का एक सूत्रीय एजेंडा PM मोदी के खिलाफ बोलना: शांति भूषण

AAP का एक सूत्रीय एजेंडा PM मोदी के खिलाफ बोलना: शांति भूषण

शांति भूषण ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) अब 'वन मैन पार्टी' बन गई है, जिसका एक सूत्रीय एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलना है।

shanti bhushan- India TV Hindi
shanti bhushan

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) अब 'वन मैन पार्टी' बन गई है, जिसका एक सूत्रीय एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलना है।

स्वराज अभियान के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में भूषण ने कहा 'आम आदमी पार्टी' अब 'वन मैन पार्टी' बन गई है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं है।'

भूषण ने कहा 'केजरीवाल ने एक भी विभाग अपने पास नहीं रखा। फिर वह किस बात का वेतन ले रहे हैं। उन्होंने उस वक्त सारी सीमाएं पार कर डालीं जब उन्होंने कहा कि मोदी उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे हैं।

Latest India News