1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रवासी पंजाबियों को लुभाने AAP नेता संजय सिंह और आशुतोष पहुंचे कनाडा

प्रवासी पंजाबियों को लुभाने AAP नेता संजय सिंह और आशुतोष पहुंचे कनाडा

नई दिल्ली: वर्ष 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रवासी पंजाबियों को लुभाने के लिए कनाडा गया है। आप नेताओं की यह कोशिश पंजाब में पार्टी का मतदाता

प्रवासी पंजाबियों को...- India TV Hindi
प्रवासी पंजाबियों को लुभाने AAP नेता पहुंचे कनाडा

नई दिल्ली: वर्ष 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रवासी पंजाबियों को लुभाने के लिए कनाडा गया है। आप नेताओं की यह कोशिश पंजाब में पार्टी का मतदाता आधार मजबूत करने और विदेशों से अनुदान लेने के लिए है।

पार्टी के शीर्ष नेता संजय सिंह और आशुतोष राज्य के अन्य नेताओं के साथ पंजाब के निवासियों से बातचीत शुरू कर चुके हैं। सिंह पार्टी के

पंजाब मामलों के प्रभारी भी हैं और संयोगवश यह उनका कनाडा का इस साल दूसरा दौरा है।

आशुतोष ने फोन पर कहा, दौरा पंजाब से आए लोगों के साथ संवाद तथा बातचीत करने के लिए है।

संपर्क करने पर पार्टी नेता ने कहा, कनाडा पंजाब के लोगों के लिए वही महत्व रखता है जो महत्व दिल्ली और मुंबई का बिहारियों और उत्तर प्रदेश वासियों के लिए है। राज्य के प्रवासी बड़ी संख्या में कनाडा में बसे हैं और वहां हर गांव का कोई न कोई व्यक्ति कनाडा में काम कर रहा है।

आप नेता ने कहा, कनाडा में काम कर रहे भारतीय आर्थिक शक्ति हैं क्योंकि वे न केवल धन भेजते हैं, बल्कि मतदाताओं को प्रभावित भी कर सकते हैं। बड़ी बात यह है कि वे पार्टी के लिए अनुदान का बड़ा स्रोत भी हैं।

आप को विदेशों से मिलने वाले चंदे में बड़ा योगदान अमेरिका और कनाडा से होता है।

पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कनाडा में रह रहे पंजाब के लोगों तक पहुंचने की कोशिश की थी। आप नेता ने कहा, ऐसे दौरे में हम पार्टी के लिए सहयोग के आकांक्षी होते हैं और ऐसे प्रतिनिधिमंडल पार्टी का दायरा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। सभी पार्टियां ऐसा करती हैं।

कनाडा के अलावा पंजाब के लोग बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन और मलेशिया में भी बसे हैं। आप की योजना आने वाले दिनों में चंदे के लिए इन देशों में भी प्रतिनिधिमंडल भेजने की है।

Latest India News