नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सेक्स सीडी सामने आने के बाद मंत्री पद से बर्खास्त किए गए संदीप कुमार को पार्टी से निकाल दिया गया है। आप ने शनिवार को संदीप कुमार को पार्टी की सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। इससे पहले संदीप कुमार की सीडी सामने आते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था। वहीं संदीप के सीडी कांड को लेकर आप में ही अलग-अलग राय देखने को मिली।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक संदीप कुमार के आचरण से पार्टी की छवि पर असर पड़ा और पार्टी को शर्मिंदगी हुई इसलिये पार्टी से निलंबित करने के अलावा पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं बचा था। हालांकि केजरीवाल सरकार से महिला-बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को बुधवार को ही निकाल दिया था लेकिन केजरीवाल ने अपने वीडियो सन्देश में इशारा किया था कि सरकार के स्तर पर कार्रवाई के बाद पार्टी के स्तर पर भी कार्रवाई होगी।
संदीप कुमार की एक कथित सीडी न्यूज़ चैनलों के पास आई थी जिसमे वो दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए थे। हालांकि संदीप कुमार ने दावा किया था कि सीडी में दिख रहे शख्स वह नहीं कोई और है जिसकी जांच होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
Latest India News