1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM बादल के खिलाफ लड़ेंगे AAP MLA जरनैल सिंह, दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा

CM बादल के खिलाफ लड़ेंगे AAP MLA जरनैल सिंह, दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा

आम आदमी पार्टी (AAP) से दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

Jarnail Singh- India TV Hindi
Jarnail Singh

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) से दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व पत्रकार सिंह ने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भेज दिया।"

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप ने पंजाब के लांबी विधासभा क्षेत्र से जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है, जहां से पंजाब के मुख्यमंत्री बादल पांच बार से विधायक हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार फरवरी को होगा।

जरनैल सिंह पिछले कई महीने से राज्य में आप के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करते रहे हैं। वह फरवरी 2015 में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे।

Latest India News