नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फरार घोषित कर दिया गया है। उनपर एमसीडी इंजीनियर से मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप है।
दरअसल, तिलक नगर के कृष्णा पार्क कॉलोनी के पश्चिमी जोन में जूनियर इंजीनियर अपनी टीम के साथ यहां एक प्लॉट पर हो रहे अवैध निर्माण को ढहाने पहुंचे थे। नगर निगम का हथौड़ा जैसे ही निर्माणाधीन भवन की छत पर पड़ा तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने लोकल विधायक जरनैल सिंह को भी बुला लिया। जब एमसीडी ने कार्रवाई के पेपर विधायक को दिखाए तो जरनैल सिंह ने पेपर फाड़ दिए।
इंजीनियर का आरोप है कि विधायक जरनैल सिंह ने उनके साथ मारपीट भी की।
मामले पर बीजेपी और कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि अगर जरनैल सिंह निर्दोष हैं तो वो पुलिस से भाग क्यों रहे हैं।
Latest India News