नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक मनोज कुमार को फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिये ज़मीन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पर 420, 467, 471, 120B के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला पुराना है, लेकिन जांच पड़ताल के पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित शख्स ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते कार्रवाई की कड़ी में पुलिस ने विधायक को पहले हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया।
अब पूछताछ के आधार पुलिस विधायक को कोर्ट में पेश करेगी। इस बारे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि यह धोखाधड़ी का मामला है।
वहीं, कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी का कहना है कि यह धोखाधड़ी का नहीं, बल्कि मारपीट का मामला है।
Latest India News