लुधियाना: आम आदमी पार्टी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार कर रही टीम के अध्यक्ष कंवर संधू ने बुधवार को कहा कि AAP सत्ता में आने पर पंजाब को दुग्ध प्रदेश के तौर पर विकसित करेगी। इसके लिए वह कृषि विविधीकरण कार्यक्रम के तहत दुग्ध उत्पादन को एक व्यवहार्य विकल्प के तौर पर बढ़ावा देगी।
उन्होंने यहां पंजाब प्रगतिशील किसान संघ (PDFA) द्वारा आयोजित आप पंजाब संवाद कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए यह कहा।
संधू ने आरोप लगाया, पहले पंजाब को दूध और मक्खन की भूमि कहा जाता था। लेकिन एक के एक आयी सरकारों की किसान विरोधी नीतियों की वजह से अब यह दुग्ध उत्पादक देशों के प्रति व्यक्ति उत्पादन के लिहाज से कहीं नहीं ठहरता।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों के सुझावों पर ध्यान देने के बाद पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में समस्या के हल के ठोस उपाय शामिल किए जाएंगे। संधू ने कहा कि छोटे एवं सीमांत किसानों को डेयरी फार्मिंग के विकास के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। डेयरी फार्मिंग में स्वरोजगार की अधिकतम क्षमता है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे।
Latest India News