नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने विधायक देवेंद्र सेहरावत को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आप सूत्र ने कहा, बिजवासन के विधायक देवेंद्र सेहरावत को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी ने यह कदम राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चार दिनों की पंजाब यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटने के बाद उठाया है। पार्टी की दिल्ली इकाई की अनुशासन समिति ने विधायक को निलंबित करने का फैसला किया।
सहरावत ने पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं पर टिकट के बदले महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद 'आप' की राज्य इकाई ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
सहरावत ने कहा था कि वह अपने पत्र में लिखे हुए एक-एक शब्द पर कायम हैं और जब मामला अदालत में आएगा तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।
Latest India News