दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आप नेता का सेक्स स्कैंडल सामने आया है। मंगलवार को चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता रविन्द्र सिंह ने लगाया कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र में एक साल पहले जुलाई में पर्यवेक्षक बनकर आए विजय सिंह चौहान ने अपनी नौकरानी का शोषण किया था। रविंदर ढिल्लों सुनाम के यूथ विंग के प्रधान हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सीनियर नेता को इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये देकर मामला दबा दिया। एक महिला पार्टी वर्कर की पीड़िता और उसके पति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है।
ग़ौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का सेक्स टेप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई थी और संदीप को पद से हटाना पड़ा।
ढिल्लों ने विजय सिंह चौहान पर चारित्रिक आरोप के साथ ही आर्थिक आरोप भी लगाया है। रविन्द्र सिंह ने कहा कि संगरूर के सुनाम विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने पैसे लेकर अमन अरोड़ा को टिकट दिलाया है।
पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह से जब इस यौन शोषण और ऑडियो क्लिप के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी को इस बारे में ना तो कोई शिकायत मिली है और ना ही उनको इस तरह के आरोपों की जानकारी है। अगर ऐसी कोई बात सबूतों के साथ सामने आएगी तो पार्टी इन आरोपों की जांच करके जरूर कार्रवाई करेगी।
पंजाब में टिकटों के बदले महिलाओं के शोषण के आरोप पार्टी पर पहले भी लग चुके हैं। दिल्ली के विधायक कर्नल देवेंद्र सेहरावत भी लगा चुके हैं और पंजाब के पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर भी टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगा था। अब एक के बाद एक पंजाब के हर इलाके से नेता इस तरह के आरोपों के साथ सामने आ रहे हैं।
Latest India News