पुलवामा: पुलवामा में वीरवार को आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और उत्तरी कश्मीर के लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद सभी हदें पार करते दिखे। प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक बैनर का विरोध कर रहे भाजपा नेता को एआईपी समर्थकों ने जमकर पीटा। इस दौरान रशीद ने भाजपा नेता को धमकी देते हुए यहां तक कह दिया कि तुम्हें लश्कर ए तैयबा के हवाले कर दूंगा। गौरतलब है कि पुलवामा में बुधवार को हुई मुठभेड़ के दौरान एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी।
बीजेपी की स्थानीय इकाई के मुताबिक, श्रीनगर से 40 किलोमीटर दूर स्थित पुलवामा में धरने पर बैठे रशीद और उनके समर्थकों की बीजेपी समर्थकों से थोड़ी झड़प हो गई। तभी रशीद ने कथित रूप से बीजेपी के एक सदस्य को लश्कर की धमकी दी। हालांकि वीडियो क्लिप में यह साफ नहीं पता चल पा रहा है कि वह यह धमकी किसे दे रहे हैं।
राशिद इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर में राज्य में बीफ पर लगी पाबंदी के विरोध में रशीद ने बीफ पार्टी का आयोजन किया था, जिससे भड़के बीजेपी के विधायकों ने जम्मू कश्मीर विधानसभा के अंदर ही उन पर हमला कर दिया था।
Latest India News