1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देशद्रोह बनाम देश भक्ति: डीयू में एबीवीपी के छात्रों का मार्च

देशद्रोह बनाम देश भक्ति: डीयू में एबीवीपी के छात्रों का मार्च

दिल्ली यूनिवर्सिटी में देशद्रोह बनाम देश भक्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज डीयू में एबीवीपी के छात्रों ने मार्च निकाला । एबीवीपी के छात्रों ने कैंपस में कथित देश विरोधी

ABVP march- India TV Hindi
ABVP march

दिल्ली यूनिवर्सिटी में देशद्रोह बनाम देश भक्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज डीयू में एबीवीपी के छात्रों ने मार्च निकाला । एबीवीपी के छात्रों ने कैंपस में कथित देश विरोधी नारेबाज़ी के ख़िलाफ़ सड़क पर देशभक्ति के नारे लगाए और तिरंगा लेकर मार्च निकाला और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। 

पुलिस के घेरे के बीच एबीवीपी के छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ इस दौरान मार्च के रास्तों को पुलिस ने बंद करवा दिया था और मार्च के दौरान पूरे रुट पर पुलिस का बंदोबस्त था। यूनिवर्सिटी कैंपस पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। 

एबीवीपी का मार्च आर्ट्स फैकल्टी से शुरू हुआ और मेट्रो स्टेशन से होते हुए खालसा कॉलेज, मिरांडा हाउस , एसआरसीसी, दौलत राम कॉलेज, रामजस कॉलेज होता हुआ आर्ट्स फैकल्टी तक पहुंचा। एबीवीपी की इस रैली आम छात्रों के अलावा शिक्षक भी शामिल हुए। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलावा जेएनयू से भी एबीवीपी के छात्र और दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से कुछ वकील भी पहुंचे थे। 

बिग बॉस से विवादों में आए बाबा ओम भी एबीवीपी का समर्थन करने डीयू कैंपस पहुंचे थे लेकिन यहां छात्रों ने बाबा को सपोर्ट नहीं किया। छात्रों के भारी विरोध के ओम जी को किसी तरह पुलिस की गाड़ी में बिठाकर वहां से निकाला गया । 

ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले रामजस कॉलेज में एक सेमीनार में जेएनयू के छात्र उमर ख़ालिद को बुलाने के विरोध में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया था और मामला हिंसा तक पहुंच गया था। एबीवीपी पर सेमिनार को जबरन कैंसिल करवाने और मारपीट करने के आरोप लगे थे जिसके विरोध में मंगलवार को लेफ्टिस्ट छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया था। 

Latest India News