1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को ठीक किया जाएगा: गडकरी

राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को ठीक किया जाएगा: गडकरी

विशाखापट्टनम: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर करीब 800 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान की गई है जिनको सड़क हादसों को कम

nitin gadkari- India TV Hindi
nitin gadkari

विशाखापट्टनम: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर करीब 800 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान की गई है जिनको सड़क हादसों को कम करने के मकसद से दुरूस्त किया जाएगा। सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर 786 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया है जिनको 11,000 करोड़ रूपये की लागत से दुरूस्त किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि देश में हर साल कम से कम 1.5 लाख लोगों की मौत सड़क हादसों के कारण होती है और निकट भविष्य में सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों के सहयोग से इस आंकड़े को करीब 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए गडकरी ने कहा कि 70-80 फीसदी हादसे सड़क इंजीनियरिंग की कमी के कारण होते हैं। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी सरकार सड़क हादसों को कम करने के लए सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों पर अमल करेगी।

Latest India News