वाराणसी: एक तरफ जहां मोदी सरकार योग पर हर विवाद को खत्म कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में जुटी है तो दूसरी तरफ, बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने इससे जुड़ा एक विवादास्पद बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हिंदुस्तान में महादेव का वास है और जो लोग योग से परहेज करते हैं उन्हें हिंदुस्तान छोड़ देना चाहिए।
वाराणसी में रजत राजित सिंघासन महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कार्यक्रम के समापन में शामिल होने आए आदित्यनाथ ने कहा है कि, जो लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते, उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ ने सूर्य नमस्कार को लेकर मचे घमासान पर कड़े शब्दों में कहा कि, जो लोग सूर्य के नमस्कार को नहीं मानते उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए या अंधेरे कमरे में जीवन बिताना चाहिए।
आदित्यनाथ यहीं नहीं रूके, उन्होंने मुसलमानों के विरोध का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरे विश्व के 45 मुस्लिम देश योग दिवस का समर्थन कर रहे हैं। जब उनको योग से कोई दिक्कत नहीं है तो भारत के मुसलमानों इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।
जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उनको भगवान सूर्य से कभी प्रकाश नहीं लेना चाहिए और घरो में बिलो में अंधरे में कैद रहना चाहिए।
Latest India News