1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राबड़ी देवी के बयान पर RSS को बदलनी पड़ी वर्दी: लालू यादव

राबड़ी देवी के बयान पर RSS को बदलनी पड़ी वर्दी: लालू यादव

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वर्दी बदले जाने पर कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 'तर्कपूर्ण बयान' का असर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री

rabri devi- India TV Hindi
rabri devi

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वर्दी बदले जाने पर कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 'तर्कपूर्ण बयान' का असर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "राबड़ी देवी जी के एक 'तर्कपूर्ण आक्रामक बयान' ने मात्र दो महीने में आरएसएस को 'हाफ पैंट' से 'फुल पैंट' करने पर मजबूर कर दिया।"

दरअसल, लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जनवरी में आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह कैसा संगठन है, जहां उम्रदराज लोगों को भी हाफ पैंट पहननी पड़ती है। क्या उन्हें सार्वजनिक जगहों पर जाने में शर्म नहीं महसूस होती?

गौरतलब है कि आरएसएस ने अपनी वर्दी में बदलाव लाने का फैसला किया है। खाकी निकर पहनने वाले आरएसएस कार्यकर्ता अब भूरे रंग की फुलपैंट पहने नजर आएंगे।

Latest India News