नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौर पर है। हजारीबाग में पीएम ने राष्ट्रीय कृषि रिसर्च संस्थन का शिलान्यास किया, उन्होनें कहा इस रिसर्च सेंटर से झारखंड को फायद होगा।
किसानों के हित में बात करते हुए पीए ने कहा हमें किसानों के उत्थान के बारे में सोचना होगा उन्हे भगवान भरोसे छोड़ना ठीक नहीं। देश में दूसरी कृषि क्रान्ति बिना विलम्भ होनी चाहिए। पूर्वांचल, बिहार, उडीसा के अलावा पूर्वी इलाको से दूसरी कृषि क्रांति की संभावना जताई।
पीएम ने देश में कम पैदावार को भी बढ़ी समस्या बताया और अधुनिक तरीके अपनाने पर जोर दिया।
Latest India News