नयी दिल्ली: अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता ने राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया। शशीकला पुष्पा आज राज्यसभा में रो पड़ी थी। शशिकला पुष्पा ने कहा था कि उनकी जिंदगी और डिग्निटी को खतरा है। उन्होंने पार्टी प्रमुख जयललिता का नाम लिए बिना कहा कि उन पर राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला जा रहा है और वह तमिलनाडु के अंदर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
शशिकला ने केंद्र सरकार से सुरक्षा की भी मांग की। इस बयान के बाद एआईएडीएमके के सांसदों ने उनका जमकर विरोध किया।
इसके पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एआईएडीएमके की सांसद शशि कला और डीएमके के सांसद तिरुची शिवा के बीच एक दूसरे को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी जिस पर शशि कला ने कहा कि उन्हें dmk के सांसद व नेताओं की तरफ से बिना शर्त माफी की मांग की गई जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
Latest India News