ओवैसी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, पूछा- अबतक क्यों नहीं मिली पीड़ितों से मिलने की फुर्सत
ओवैसी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, पूछा- अबतक क्यों नहीं मिली पीड़ितों से मिलने की फुर्सत
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 01, 2020 12:58 pm IST, Updated : Mar 01, 2020 02:07 pm IST
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा पर पीएम मोदी अबतक खामोश क्यों हैं।
Image Source : INDIA TVओवैसी ने बोला पीएम मोदी पर हमला
नई दिल्ली। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा पर पीएम मोदी अबतक खामोश क्यों हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के वजीर-ए-आजम से पूछना चाहते हैं कि दिल्ली में इतना बड़ा फसाद हुआ आपने अबतक अपनी जुबान क्यों नहीं खोली। हम पूछना चाहते है कि यूपी में कल आपने दो भाषण दो दिए लेकिन वहां आपने दिल्ली के बारे में बात नहीं की।