नई दिल्ली: अपने जहरीले बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले हैदराबाद के अकबरूद्दीन ओवैसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई और एमआईएम नेता अकबरूद्दीन ओवैसी का एक वीडियों सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वो अकेले मोदी और कांग्रेस का सफाया कर देंगे। साथ ही अकबरूद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर धार्मिक भावनाएं भड़काने की पूरी कोशिश की है।
'कांग्रेस-बीजेपी का सफाया करूंगा'
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘ये सोनिया गांधी..ये राहुल गांधी..ये जितने भी गांधी हैं..उनके गुलाम जितने भी हैं उनको दोबारा दारूल-उल-सलाम की चौखट पर जुबान को चाटने पर मजबूर कर दूंगा।
हां मैं खाता हूं बीफ..क्या करते हो बताओ। मैं खाता हूं। खाता रहूंगा। मुसलमान चार-चार बच्चे पैदा कर रहे हैं आठ-आठ बच्चे पैदा करो तुम भी। मुसलमान के चार-चार बीवियां तुम भी करो किसने रोका।
मुझे बीफ खाने से कोई रोक नहीं सकता-ओवैसी
बड़े मियां तो बडे़ मियां हैं लेकिन छोटे मियां भी कम जहरीले नहीं हैं। हैदराबाद की राजनीति पर दोनों भाइयों का राज चलता है। ये अपने कूचे से तभी निकलते हैं जब कहीं चुनाव होते हैं। हैदराबाद में नगर निगम का चुनाव चल रहा है लेकिन कॉरपोरेशन के चुनाव में अकबरूद्दीन ओवैसी ने सोनिया गांधी से लेकर पीएम मोदी पर तीखे हमले किए।
यहां अपने समर्थकों की तालियों के बीच छोटे ओवैसी इतने उत्साहित हो गए कि धार्मिक भावनाओं का ख्याल भी नहीं रहा। बीफ से लेकर मुस्लिम आबादी के मुद्दे तक पर अपनी जुबान खोली और मर्यादा तार-तार कर दी।
कौन हैं अकबरुद्दीन ओवैसी ?
एमआईएम के फायरब्रांड नेता असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई है। कहने को तो अकबरुद्दीन तेलंगाना विधानसभा में MIM के विधायक हैं लेकिन इनपर जहरीले भाषण देने और देशद्रोह जैसे आरोप लगते रहे हैं। भड़काऊ भाषण के मामले में ही 7 जनवरी, 2013 को आदिलाबाद में गिरफ्तार हुए थे। जेल की सलाखों में 38 दिन गुजारने के बाद 16 फरवरी 2013 से जमानत पर रिहा हैं। अक्टूबर 2015 में बिहार चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज है।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News