1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर जमकर बरसे अखिलेश

बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर जमकर बरसे अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बिना किसी राजनीतिक दल और नेता का नाम लिए सियासी तीर चलाए और सपा सरकार की तारीफ की।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बिना किसी राजनीतिक दल और नेता का नाम लिए सियासी तीर चलाए और सपा सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गायों पर राजनीति करने वाले और भैंस चोरी की घटना पर हल्ला मचाने वाले अब खुद भी कुत्ता खोने की रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। पुलिस ने उनका कुत्ता खोज दिया तो क्या अब वे पुलिस को बधाई देंगे। यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में 2200 मेधावी कन्याओं को विद्याधन का चेक वितरित करने के अवसर पर कही।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब पूरा देश रक्षाबंधन मना रहा है तो हम कन्या विद्याधन दे रहे हैं। पहले 20 हजार रुपये दे रहे थे फिर 30 हजार रुपए दिया। उन्होंने कहा कि इससे विरोधी परेशान हैं कि अगली बार आए तो और बढ़ा देंगे। आगे भी समाजवादी आएंगे और बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम एक्सप्रेस वे बना रहे हैं, इससे व्यापार बढ़ेगा, उप्र तरक्की करेगा। बसपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि हम पढ़ाई से नहीं, गिनती से आगे बढ़ते हैं, इसलिए ध्यान रखो कि हाथी अब भी खड़े हैं। अच्छे दिन भी अब तक नहीं आए।

मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद व बनारस में मेट्रो ट्रेन चलाने की घोषणा करते हुए कहा, "हम ही प्रधानमंत्री के क्षेत्र में भी मेट्रो चलाएंगे। समाजवादी अपने घोषणापत्र के वायदे पूरा करते हैं और विरोधी इससे घबराते हैं।"

Latest India News