1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश का रथ तकनीकी ख़राबी से रुका, कार से शुरू आगे का सफर

अखिलेश का रथ तकनीकी ख़राबी से रुका, कार से शुरू आगे का सफर

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी यात्रा का हाइटेक रथ अपने सफर में कुछ दूर जाते ही रास्ते में खराब हो गया, नतीजतन अखिलेश को कार से आगे का सफर शुरू करना पड़ा। शहर के

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी यात्रा का हाइटेक रथ अपने सफर में कुछ दूर जाते ही रास्ते में खराब हो गया, नतीजतन अखिलेश को कार से आगे का सफर शुरू करना पड़ा। शहर के लामार्टीनियर मैदान से रवाना हुआ बसनुमा रथ बमुश्किल एक किलोमीटर दूर जाकर तकनीकी खराबी की वजह से रुक गया। उसे ठीक करने के लिये फौरन कोशिश शुरू की गयी। 

दुनिया में रईसों की गाडि़यां बनाने वाली कम्पनी मर्सिडीज द्वारा तैयार की गयी इस बस के अप्रत्याशित रूप से अचानक खराब होने से यात्रा कुछ देर रुकी रही लेकिन रथ ठीक होने में देर होते देख मुख्यमंत्री कार पर सवार होकर आगे के सफर पर निकल गये। 

मालूम हो कि 10 पहियों वाली मर्सिडीज बस को रथ के तौर पर पेश किया गया है। बुलेटप्रूफ बॉडी, शीशों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस को मुख्यमंत्री की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। बस के अंदरूनी हिस्से को दो भागों में बांटा गया है। पहला हिस्सा मुख्यमंत्री के लघु कार्यालय जैसा है, जिसमें अखिलेश पांच-छह लोगों के साथ बैठक कर सकते हैं। दूसरे हिस्से में रसोई, शौचालय तथा बाथरूम इत्यादि बनाये गये हैं। 

बस में एक विशेष एलीवेटर बनाया गया है जिस पर चढ़कर मुख्यमंत्री जहां चाहें, जनता को सम्बोधित कर सकेंगे। बस में फोर-जी स्पीड वाले इंटरनेट की भी सुविधा है ताकि मुख्यमंत्री सोशल मीडिया से लगातार जुड़े रहें। इसके जरिये वह वीडियो कॉलिंग भी कर सकेंगे। इस रथ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। 

Latest India News