1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘शापित’ नोएडा से डरे अखिलेश, PM के कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत

‘शापित’ नोएडा से डरे अखिलेश, PM के कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 31 दिसम्बर को नोएडा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। उनके प्रतिनिधि के रूप में पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव समारोह में हिस्सा लेंगे। पुलिस महानिरीक्षक ए.

akhilesh

मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगस्त 2012 में यमुना एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन नोएडा के बजाय लखनऊ से किया था। उत्तर प्रदेश में राजनेता नोएडा को अपने भविष्य के लिए शापित समझते हैं। नोएडा के बारे में अंधविश्‍वास फैल गया है कि जो भी मुख्‍यमंत्री यहां आया, सत्‍ता उसके हाथ से चली गई।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का नाम भी शामिल हो गया। इसीलिए उन्‍होंने कभी नोएडा में कदम नहीं रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की नींव रखने के लिए नोएडा आ रहे हैं। लेकिन नोएडा के शापित होने के डर से सीएम अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं पहुंच रहे हैं।

Latest India News