1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'साइकिल' थामने के लिए आज EC पहुंचे रामगोपाल यादव

'साइकिल' थामने के लिए आज EC पहुंचे रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पिता मुलायम सिंह यादव के कल चुनाव आयोग में पार्टी चुनाव चिन्ह पर गुहार लगाने के बाद आज बाग़ी पुत्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव भी आयोग से मिलेंगे और चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर अपना दावा करें

akhilesh yadav and ramgopal yadav to meet election...- India TV Hindi
akhilesh yadav and ramgopal yadav to meet election commission on party sign

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की लड़ाई अब लखनऊ से दिल्ली पंहुच चुकी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पिता मुलायम सिंह यादव के कल चुनाव आयोग में पार्टी चुनाव चिन्ह पर गुहार लगाने के बाद आज रामगोपाल यादव भी आयोग से मिले और चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर अपना दावा ठोका।

पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करी पार्टी और चुनाव चिन्ह साइकिल पर अपना हक जताया। मुलायम सिंह यादव अपने साथ भाई शिवपाल यादव, दोस्त अमर सिंह और जया प्रदा को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे थे। मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाए गए अधिवेशन को स्थगित कर दिया है।

इस बीच पिता और पुत्र के बीच सुलह की भी कोशिश की जा रही है और ये जिम्मा उठाया है आजम खान ने। सुलह का फॉर्मूला लेकर आजम खान दिल्ली पहुंच गए हैं, लेकिन मुलाय उनसे बिना मिले लखनऊ रवाना हो गए।

सूत्रों के मुताबिक आजम से वरिष्ठ नेताओं ने फिर से दोनों के बीच समझौता कराने की अपील की है। आजम ने कहा है कि वो आखिरी बार कोशिश करेंगे। आजम के फॉर्मूला के अनुसार  मुलायम और अखिलेश से अपनी-अपनी कुछ पसंद छोड़ेने का आग्रह किया जा सकता है। फिर बाद में दोनों मिलकर टिकट का फैसला कर लें। हालंकि दोनों पक्ष चुनाव आयोग में आमने-सामने हैं, लेकिन पिछले दरवाजे से पिता-पुत्र में समझौते की नई पहल की जा रही है।

Latest India News