1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच लखनऊ में मुलायम-अखिलेश के बीच हुई बैठक

समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच लखनऊ में मुलायम-अखिलेश के बीच हुई बैठक

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच अब भी मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच सुलह की उम्मीदें कम नहीं हुई हैं। कल चुनाव आयोग में दोनों पक्षों की ओर से चुनाव

Mulayam-Akhilesh- India TV Hindi
Mulayam-Akhilesh

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच अब भी मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच सुलह की उम्मीदें कम नहीं हुई हैं। कल चुनाव आयोग में दोनों पक्षों की ओर से चुनाव चिह्न साइकिल पर दावा ठोके जाने के बाद आज भी पिता-पुत्र के बीच मेल मुलाकातों का दौर जारी है।

जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव के घर पर करीब पौने दो घंटे तक यह बैठक चली। बैठक के बाद अखिलेश अपने घर के लिए निकल गए। बैठक में दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौता हुआ है या नहीं, अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि कल अखिलेश को लेकर मुलायम सिंह नरम पड़ते नजर आए। सोमवार को मुलायम सिंह ने साफ कर दिया कि अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। साथ ही मुलायम ने कहा कि मैं हर मंडल में जाकर पार्टी के लिए प्रचार करुंगा। पार्टी में एकता है और उसके टूटने का कोई सवाल नहीं है। ना पार्टी टूटी है और ना ही टूटेगी।

हालांकि चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मुलायम के तेवर बेहद गरम थे। मुलायम ने बेटे के प्रति तो नरमी बरती थी, लेकिन रामगोपाल की ओर इशारा कर कहा था कि एक आदमी साजिश कर रहा है। शाम आते-आते मुलायम ने कहा कि अखिलेश ही यूपी के अगले सीएम होंगे।

Latest India News