1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश कभी मुलायम सिंह के खिलाफ नहीं जा सकते: अमर

अखिलेश कभी मुलायम सिंह के खिलाफ नहीं जा सकते: अमर

समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने यहां कहा कि मुलायम सिंह कभी अखिलेश यादव के विरूद्ध नहीं जा सकते, लेकिन हर पिता को हक है कि वह अपने पुत्र को डांट सके।

akhilesh yadav will not work against mulayam singh says...- India TV Hindi
akhilesh yadav will not work against mulayam singh says amar singh

बिजनौर: समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने यहां कहा कि मुलायम सिंह कभी अखिलेश यादव के विरूद्ध नहीं जा सकते, लेकिन हर पिता को हक है कि वह अपने पुत्र को डांट सके।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने शनिवार शाम बिजनौर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि मुलायम सिंह ने अपने जीवन के संघर्ष की कमाई बेटे को सौंपी है, वह कभी अपने पुत्र के विरूद्ध नहीं हो सकते। ये अलग बात है कि पिता अपने पुत्र को डांटने का हक रखता है।

उन्होंने कहा कि गलत अर्थ नहीं निकालने चाहिए। कौमी एकता दल के सपा में विलय के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि आलाकमान का फैसला है, वह कुछ नही बोलेंगे।

Latest India News