1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. काली कमाई वाले सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे: अमित शाह

काली कमाई वाले सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे: अमित शाह

नोटबंदी को राष्ट्र हित में लिया गया एक ‘बहुआयामी और दूरगामी’ फैसला बताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि काली कमाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Amit Shah in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Amit Shah in Aap Ki Adalat

नई दिल्ली: नोटबंदी को राष्ट्र हित में लिया गया एक ‘बहुआयामी और दूरगामी’ फैसला बताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि काली कमाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के सकारात्मक पहलुओं में एक झटके में आतंकवाद और नक्सलवाद की रीढ़ तोड़ना भी रहा है। इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए शाह ने यह बात कही।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘आप इंटेलिजेंस एजेंसी के किसी भी अफसर से पूछ लीजिए, वह आपको बताएगा कि कैसे नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। और, सिर्फ एक झटके में, इस कदम ने जाली नोटों को खत्म कर दिया है, इसने चुनावों में काले धन के इस्तेमाल का भी खात्मा कर दिया है और समानांतर अर्थव्यवस्था पर लगाम कस दी है।’ शाह ने काला धन जमा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘सभी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा’।

इन्हें भी पढ़ें:

विपक्ष पर बरसे मोदी, कहा-1971 में ही होनी चाहिए थी नोटबंदी
विरोधी दल नहीं चाहते कि राजनीति से कालाधन समाप्त हो: अमित शाह
कालेधन की Queen: लेडी अफसर के पास 50 करोड़ की संपत्ति!

उन्होंने कहा, ‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी बड़ी जब्ती के हर मामले की जांच कर रही हैं, काले धन के स्त्रोतों का पता लगा रही हैं, और ऐसे सारे लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इस बारे में किसी भी प्रकार की शंका न रकें, हम ऐसा करेंगे। हम सारे लूपहोल्स को बंद कर देंगे।’ 

शाह ने कहा, ‘इतना बड़ा कदम (नोटबंदी) पहली बार उठाया गया है। मोरार जी देसाई की सरकार के समय सिर्फ 160 करोड़ रुपये के मूल्य के नोट बंद किए गए थे। इस बार 14.75 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोटों को चलन से बाहर किया गया है। यह एक ऐसा कदम है जिसके बारे में कम्यूनिस्ट या मिलिटरी डिक्टेटरशिप को छोड़ दिया जाए तो कोई भी लोकतांत्रिक देश सोच भी नहीं सकता। मैं जानता हूं कि इससे लोगों को परेशानी होगी।’

Latest India News