1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर जाएगा

राजनाथ के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर जाएगा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चार सितंबर को कश्मीर जाएगा। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चार सितंबर को कश्मीर

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चार सितंबर को कश्मीर जाएगा। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चार सितंबर को कश्मीर जाएगा।"

उन्होंने कहा कि राजनाथ और प्रतिनिधिमंडल सदस्य बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

राजनाथ सिंह आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की मौत के बाद से कश्मीर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ग़ौरतलब है कि गृहमंत्री ने घाटी में हिंसा के बाद पिछले  हफ़्ते कश्मीर का दौरा किया था और हालात का जायज़ा लिया था। उन्होंने तभी एक सर्वदलीय टीम कश्मीर भेजने की घोषणा की थी।

Latest India News