1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. समाज के सभी तबके के लोगों का BJP सरकार से मोहभंग हो चुका है: कांग्रेस

समाज के सभी तबके के लोगों का BJP सरकार से मोहभंग हो चुका है: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने आज दावा किया कि हरियाणा की भाजपा सरकार से समाज के हर तबके का मोहभंग हो चुका है क्योंकि पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।

deepender hooda- India TV Hindi
deepender hooda

कुरूक्षेत्र: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने आज दावा किया कि हरियाणा की भाजपा सरकार से समाज के हर तबके का मोहभंग हो चुका है क्योंकि पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।

रोहतक के सांसद ने दावा किया कि राज्य में जमीन हथियाने और भ्रष्टाचार का बोलबाला है और विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने कहा, यहां तक कि भाजपा विधायक भी मुख्यमंत्री पर सरकार को ठीक ढंग से चलाने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने यहां आए हुडा ने दावा किया कि हर कोई भाजपा के चुनाव अभियान के दौरान कई गए झूठे वादों से ठगा हुए महसूस कर रहा है।

Latest India News