नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हैसियत सत्ता या संख्या से नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि कल तक जो लोग अखिलेश की नजर में दागी थे आज उनके घर पर जाकर समर्थन में एफिडेविट दाखिल करने पर उनका दाग साफ हो गया।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमर सिंह ने कहा कि जिस शिवपाल यादव के घर में उनका पालन-पोषण हुआ आज वही उनके दुश्मन हो गए। अमर सिंह ने कहा कि बेहद दुख की बात है कि आज मुलायम सिंह जी को लोग बेहैसियत कह रहे हैं। अमर सिंह ने कहा कि यह बात याद रखनी चाहिए कि सत्ता या संख्या बल से हैसियत नहीं बनती है।
पढ़ें:-सपा में सुलह-समझौते के फिलहाल कोई आसार नहीं
अमर सिंह ने कहा कि वे अखिलेश यादव की उन्नति में कभी बाधक नहीं रहे और न ही भविष्य में रहेंगे। अमर सिंह ने भावुक अंदाज में कहा कि मेरी शुभकानाएं उनके साथ है।
Latest India News