नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए अमर सिंह ने अपने पुराने मित्र और अभिनेता अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा और उन्हें ऐसा अभिनेता बताया जो कई कथित अपराधों में उलझे हुए हैं और जिनका नाम पनामा पेपर्स में भी आया है। सिंह ने कहा, मैं अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना करूंगा। वह अब पनामा पेपर्स में भी उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके नाम का दुरूपयोग हुआ और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।
सिंह ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, सुप्रिम कोर्ट में एक जनहित याचिका के बाद CBI जांच हो रही है। काले धन पर SIT जांच कर रही है। कहानी यहां खत्म नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा गठित एसआईटी भी जांच कर रही है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें इस असहनीय झटके को सहने की हिम्मत दे।
अमर सिंह के RS उम्मीदवार बनने से आजम दुखी
इस बीच आजम खान ने अमर सिंह को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को दुखद प्रकरण बताया। आजम खान ने कहा, जहां तक मेरी निजी राय है, यह एक दुखद प्रकरण है। लेकिन चूंकि नेताजी पार्टी प्रमुख है और उन्होंने यह फैसला लिया है। इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।
Latest India News