1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘कालाबाजारियों पर हमले से केजरीवाल को दिक्कत क्यों?’

‘कालाबाजारियों पर हमले से केजरीवाल को दिक्कत क्यों?’

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार के 500 तथा 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि दिल्लीअ के

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार के 500 तथा 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि दिल्लीअ के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर विरोध जताया वह सोचनीय है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इस निर्णय से उन्हेंअ क्या दिक्कवत हो सकती है। उन्हें तो खुश होना चाहिए कि सरकार के इस निर्णय से चुनावों में भी निष्पक्षता आ सकेगी।

VIDEO: केजरीवाल ने पूछा, 2000 के नोट से भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा?

शाह ने दावा किया कि जिस तरह इस निर्णय से आम जनता का समर्थन मिल रहा है वह सरकार का उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने मीडिया से भी कहा कि सरकार के इस निर्णय पर उन्हें भी समर्थन करना चाहिए। इस फैसले से अर्थव्यवस्थां पर जो दूरगामी प्रभाव पड़ेंगे उनके बारे में लोगों को बताना चाहिए।

अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी बैंककर्मियों का भी अभिनंदन करना चाहती है, क्योंकि उन्होंने जनता के साथ पूरा सहयोग किया। अमित शाह ने कहा कि जाली नोट और काले धन को खत्म करना बहुत ज़रूरी था, क्योंकि उनकी वजह से देश आगे नहीं बढ़ पा रहा था, इसलिए विमुद्रीकरण किया, लेकिन छोटे व्यापारियों, किसानों तथा गृहिणियों का पूरा ध्यान रखा गया।

Latest India News