कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हावड़ा जिले से पूर्वी क्षेत्र में पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरआत करते हुए आम लोगों तक पहुंचने और केंद्र की NDA सरकार की एक साल की उपलब्धियों को प्रसारित करने पर बल दिया।
पूर्वी क्षेत्र के इस महासंपर्क अभियान में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह जैसे राज्य शामिल हैं। अमित शाह के साथ इस मौके पर भाजपा महासचिव :संगठन: राम लाल, बंगाल के लिए नवनियुक्त पर्यवेक्षक कैलाश वर्गीय और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
Latest India News