1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आनंदीबेन ने रैली में पुलिस कार्रवाई पर अफसोस जताया, जांच के आदेश

आनंदीबेन ने रैली में पुलिस कार्रवाई पर अफसोस जताया, जांच के आदेश

अहमदाबाद: गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद के GMDC मैदान में प्रदर्शन कर रहे पटेल समुदाय के लोगों पर पुलिस की कार्रवाई पर अफसोस जताया और इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

आनंदीबेन ने रैली में...- India TV Hindi
आनंदीबेन ने रैली में पुलिस कार्रवाई पर जांच के आदेश दिए

अहमदाबाद: गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद के GMDC मैदान में प्रदर्शन कर रहे पटेल समुदाय के लोगों पर पुलिस की कार्रवाई पर अफसोस जताया और इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अपने संदेश में आनंदीबेन ने कहा कि वह घटनाओं पर वह अफसोस जताती हैं और उनकी सरकार सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कराएगी।

उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी। आनंदीबेन पटेल ने शांति की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी गुजरात के लोगों से अपील है कि वे शांति बनाएं रखें और कानून-व्यवस्था बाधित करने की गतिविधियों में शामिल नहीं हों।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि वे कोई अफवाह फैलाने और अफवाहों पर विश्वास करने से बचें तथा पूरे गुजरात में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य प्रशासन का सहयोग करें।’’

Latest India News