पटना: केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज बिहार के लोगों से आग्रह किया कि वे जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन को इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में शिकस्त दें क्योंकि तीनों पार्टियां राज्य में जंगलराज तीन लाने का सपना देख रही हैं।
कुमार ने कहा, 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाया जाना देश में जंगलराज का पहला उदाहरण था। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में जंगलराज दो कायम करने में कांग्रेस की नकल की और अब वह नीतीश कुमार और कांग्रेस के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य में जंगलराज..तीन लाने का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की लिखी किताब बीच समर में का यहां एक कार्यक्रम में विमोेचन करने के बाद कहा, बिहार के लोगों को लालू-नीतीश के मंसूबों को समझना चाहिए और चुनाव में जंगलराज तीन के उनके सपने को तोड़ देना चाहिए।
Latest India News