1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. GST परिषद के अतिरिक्त सचिव नियुक्त होंगे अरुण गोयल

GST परिषद के अतिरिक्त सचिव नियुक्त होंगे अरुण गोयल

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरुण गोयल को वस्तु एवं सेवाकर (GST) परिषद में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

arun goyal appointed as additional join secretary- India TV Hindi
arun goyal appointed as additional join secretary

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरुण गोयल को वस्तु एवं सेवाकर (GST) परिषद में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली इस परिषद के अध्यक्ष हैं। परिषद ही जीएसटी की दर तय करेगी और जीएसटी से छूट प्राप्त वस्तुओं के बारे में भी फैसला जीएसटी परिषद ही करेगी।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने जीएसटी परिषद में अतिरिक्त सचिव के पद पर गोयल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

गोयल, 1985 बैच के संघ शासित प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मंत्रिमंडल सचिवालय में परियोजना निगरानी समूह में अतिरिक्त सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में सचिव (राजस्व) को जीएसटी परिषद का गैर-कार्यकारी सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरपर्सन को इसका स्थायी आमंत्रित बनाया गया है।

Latest India News