1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जेटली को संसद के मानसून सत्र में जीएसटी बिल पारित होने की उम्मीद

जेटली को संसद के मानसून सत्र में जीएसटी बिल पारित होने की उम्मीद

नई दिल्ली: जीएसटी पर सपा, बसपा और द्रमुक जैसे क्षेत्रीय दलों के समर्थन को लेकर आश्वस्त वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज उम्मीद जताई कि वस्तु एवं सेवाकर (GST) विधेयक संसद के मानसून सत्र में

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

नई दिल्ली: जीएसटी पर सपा, बसपा और द्रमुक जैसे क्षेत्रीय दलों के समर्थन को लेकर आश्वस्त वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज उम्मीद जताई कि वस्तु एवं सेवाकर (GST) विधेयक संसद के मानसून सत्र में पारित हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का समर्थन पाने के लिये वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में कोई नरमी नहीं बरतेंगे।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के सत्ता में दो साल पूरे होने को हैं। इस अवसर पर जेटली ने अर्थव्यवस्था की गुलाबी तस्वीर पेश की और कहा कि बैंकों में फंसे कर्ज की स्थिति में सुधार आ रहा है जिससे आर्थिक वृद्धि और बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि कालाधन निकालने के लिये कई कदम उठाये गये हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि जबसे राजग सरकार सत्ता में आई है तबसे देश वास्तव में अच्छे दिन देख रहा है। इससे पहले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के समय में घोटाले, भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता की ही चर्चा होती रही है। जेटली ने आज दिन में दो अलग अलग कार्यक्रमों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को निर्णायक नेतृत्व देने से पिछले दो साल के दौरान भारत दुनिया में एक आकर्षक स्थल बनकर उभरा है जबकि दुनिया की दूसरी प्रमुख अर्थव्यवस्थायें इस दौरान सुस्ती झेल रही हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि मानसून अच्छा रहने और वैश्विक स्थिति अनुकूल होने से देश की आर्थिक वृद्धि और बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा, यदि आर्थिक वृद्धि की स्थिति अगले 10-20 साल तक लगातार बनी रहती है तो गरीबी के अभिशाप को मिटाना संभव होगा।

Latest India News