1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'क्या कांग्रेस 2019 में क्षेत्रीय दलों के खिचड़ी तालमेल से पीछे रह जाएगी?'

'क्या कांग्रेस 2019 में क्षेत्रीय दलों के खिचड़ी तालमेल से पीछे रह जाएगी?'

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर उस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि पार्टी हाशिये की ओर चली गयी है और उन्होंने सवाल पूछा

ldf

'वामपंथ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अप्रासं‍गिक हो गया है'

मंत्री ने कहा कि वामपंथी दल वैचारिक रूप से दुनियाभर में अप्रासंगिक हो गये हैं और उन्होंने जो राजनीतिक तथा आर्थिक मॉडल अपनाये हैं, वे व्यापक तौर पर खारिज किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा, भारत में, उनकी लड़ाई वैचारिक रूप से जीवित रहने के लिए है। केरल में उनकी जीत चुनाव में एक अलोकप्रिय सरकार के हारने तथा स्वत: ही विरोधी के जीतने का परिणाम है।

जेटली ने कहा, पश्चिम बंगाल में उनका हाशिये पर जाना काबिलेगौर है जहां उन्होंने 34 साल तक शासन किया था। जाधवपुर और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयों में कुछ लोगों द्वारा अपनाये गये तीखे रख भारत का मुख्यधारा का एजेंडा नहीं बन सकते।  

Latest India News