A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद CM केजरीवाल ने अब 'गाय' पर दिया विवादित बयान

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद CM केजरीवाल ने अब 'गाय' पर दिया विवादित बयान

केजरीवाल ने यह प्रतिक्रिया, सदन में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की उस मांग पर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस गाय माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार करे।

<p>arvind kejriwal controversial statement on cow</p>- India TV Hindi
arvind kejriwal controversial statement on cow

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चाहती है कि पुलिस और एमसीडी लोगों की सुरक्षा और दिल्ली साफ-सफाई को छोड़कर सिर्फ गाय की देखभाल करे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "भाजपा चाहती है कि पुलिस और दिल्ली नगर निगम लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की साफ-सफाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लग जाए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं?"

मुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया, सदन में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की उस मांग पर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस गाय माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार करे।

Latest India News