1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने 'ऐतिहासिक जीत' पर नीतीश को बधाई दी

केजरीवाल ने 'ऐतिहासिक जीत' पर नीतीश को बधाई दी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने बिहार के समकक्ष व जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार को रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी

केजरीवाल ने...- India TV Hindi
केजरीवाल ने 'ऐतिहासिक जीत' पर नीतीश को बधाई दी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने बिहार के समकक्ष व जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार को रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी 'ऐतिहासिक जीत' पर बधाई दी। केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व लोगों से अपील भी की थी कि अपना बहुमूल्य वोट नीतीश को दें।

उन्होंने रविवार को नीतीश को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई हो।"

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए पांच चरणों में हुए मतदान के बाद रविवार को जारी मतगणना में नीतीश का महागठबंधन शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से पिछड़ने के बाद आगे निकल गया है।

Latest India News