1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने राहुल गांधी को बताया 'बच्चा'

केजरीवाल ने राहुल गांधी को बताया 'बच्चा'

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें बच्चा बताया है। केजरीवाल

Kejriwal Rahul- India TV Hindi
Kejriwal Rahul

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें बच्चा बताया है। केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी जी अभी बच्चे हैं। उनकी पार्टी ने शायद उन्हें बताया नहीं की रेलवे केंद्र सरकार के अंडर आती है, दिल्ली सरकार के नहीं। दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद शकूरबस्ती के मुद्दे पर संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर राहुल गांधी का कहना था कि दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी की ही सरकार है तो उस पार्टी के सांसद प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने शकूरबस्‍ती मामले पर आप सरकार की चिंता को व्‍यर्थ बताते हुए कहा था कि शकूरपूर घटना के लिए सीधे तौर पर आप जिम्‍मेदार है, क्‍योंकि रेलवे प्रशासन राज्‍य सरकार के तहत आता है। राहुल ने कहा था कि आप जनता के सामने खुद को अच्‍छा दिखाने के लिए झूठा रोना रो रही है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष आज शकूरबस्ती पहुंचे तो पहले से यहां मौजूद 'आप' कार्यकर्ताओं ने वापस जाओ के नारे लगाए।

क्या है पूरा मामला....

दिल्ली में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बीच शनिवार को ढहाई गई 500 झुग्गियों के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। अरविंद ने रविवार तड़के दो बजे अतिक्रमण स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान राहत-व्यवस्था न करने के लिए दो परगना अधिकारियों और एक एसई को निलंबित कर दिया।

मंडल रेल प्रबंधक अरुण अरोड़ा ने कहा कि बच्चे की मौत अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किए जाने से काफी पहले हो चुकी थी। मृत बच्ची की दादी रुबिया खातून ने बताया कि वे जल्दबाजी में झुग्गी खाली कर रहे थे, तभी कोई भारी चीज बच्ची पर गिर पड़ी। उन्होंने कहा, "हमें जगह खाली करने के लिए कहा गया..बच्चे सो रहे थे। जल्दबाजी के चक्कर में बच्ची पर कुछ गिर गया। हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच नहीं सकी।"

Latest India News