1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल से मुलाकात करेंगे इरफान

केजरीवाल से मुलाकात करेंगे इरफान

अभिनेता इरफान खान अपनी फिल्म 'मदारी' के लिए एक साक्षात्कार के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को मुलाकात करेंगे।

arvind kejriwal and irfan khan- India TV Hindi
arvind kejriwal and irfan khan

मुंबई: अभिनेता इरफान खान अपनी फिल्म 'मदारी' के लिए एक साक्षात्कार के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। इराफान ने पिछले सप्ताह अपनी बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का भी साक्षात्कार लिया था। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से केजरीवाल से मुलाकात का समय तय किया।

इरफान ने ट्वीट किया, "मैं इस देश का आम नागरिक हूं। आप से कुछ सवाल पूछने थे। अरविंद केजरीवाल क्या मैं आपसे मुलाकात कर सकता हूं?"

केजरीवाल ने इरफान का यह प्रस्ताव तत्काल स्वीकार कर लिया।

केजरीवाल ने लिखा, "इरफान मंगलवार अपराह्न् 11 बजे, मेरे कार्यालय में।"

इरफान ने जवाब में लिखा, "अरविंद केजरीवाल फिर धन्यवाद, मंगलवार को आपसे मिलता हूं।"

फिल्म 'मदारी' बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है जो एक दुर्घटना में अपने बेटे को खो देता है। फिल्म में जिमी शेरगिल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest India News