नई दिल्ली: देशभर में लोगों तक पहुंचने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 जुलाई को सोशल मीडिया, फोन काल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए लोगों से एक संवादात्मक सत्र का आयोजन करेंगे।
केजरीवाल के इस कार्यक्रम का नाम 'Talk to AK' रखा गया है जो एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की तर्ज पर है। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब आम आदमी पार्टी गोवा, पंजाब, गुजरात और अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस रही है। इस वेबसाइट के ज़रिये केजरीवाल सीधे लोगों के सवालों के जवाब देंगे और अपनी बात रखेंगे।
अरविंद केजरीवाल और केंद्र के बीच दिल्ली में सत्ता परिवर्त के बाद से ठनी रही हैं। दिल्ली और केंद्र के बीच आरोप प्रत्यारोप आम बात हो गई है। PM मोदी रेडियो कार्यक्रम, 'मन की बात' के जरिए लोगों सुझाव मांग कर देश की जनता से जुड़ते हैं और अब केजरीवाल भी 'अपने शो 'Talk to AK' के ज़रिये लोगोंं से सीधा संपर्क करेंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र को लेकर अरविंद केजरीवाल के तीखे स्वर और कितने तीखे होते हैं।
Latest India News