फैजाबाद: हैदराबाद से निकलकर महाराष्ट्र और बिहार होते हुए अब AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में सियासी दस्तक दे दी है। ओवैसी ने फैजाबाद की बीकापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपना कैंडीडेट उतारा है, जहां 13 फरवरी को वोट डाले जाने हैं। ओवैसी विरोधियों का खेल बिगाड़ने और अपनी सियासी ज़मीन तैयार करने के इरादे से लैस होकर आए हैं। आज यूपी में अपनी पहली चुनावी रैली में ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को खुला चैलेंज दे दिया।
अब यूपी विधानसभा चुनाव में दम दिखाएंगे ओवैसी
आज यूपी में अपनी पहली चुनावी रैली में ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को खुला चैलेंज दे दिया। चुनाव प्रचार में सबसे तीखा हमला किया समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर सबसे तीखा हमला करते हुए ओवैसी ने कहा, मुलायम के बर्थडे पर करोडों का खर्च, यूपी में सूखा, बुंदेलखंड में घास खा रहे हैं। इससे बड़े जुल्म की कोई बात नहीं हो सकती।
ओवैसी ने बीकापुर में दलित-मुस्लिम कार्ड खेलकर यूपी में अपनी राजनीतिक गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। ओवैसी ने बीकापुर सीट से प्रदीप कुमार कोरी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो कि दलित जाति से हैं। वैसे यूपी की अपनी इस पहली चुनावी रैली में ओवैसी पूरे फॉर्म में थे।
PM मोदी पर तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा, ‘जो हमसे कहते थे कि पाकिस्तान चले जाओ। कैसे मोदी पाकिस्तान चले गए। जब प्लेन से उतर रहे थे मोदी, ऐसा लग रहा था कि दो बिछडे भाई मिल रहे हैं। मगर ये क्या बात है आप मिलने गए और पठानकोट में आतंकी घुस गए। कैसे दहशतगर्द घुस गए इसका जिम्मेदार कौन है।’
ओवेसी ने अपने तेवरों से संकेत दे दिए हैं कि 2017 में यूपी के चुनाव में उनके इरादे क्या हैं। बीकापुर के उपचुनाव के जरिए ओवैसी अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। बीकापुर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मित्रसेन यादव की मौत की वजह से उपचुनाव हो रहा है।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News