1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना अब शिवाजी नहीं बल्कि इटेलियन को पूजते हैं, संजय राउत पर BJP नेता आशीष शेलार का पटलवार

शिवसेना अब शिवाजी नहीं बल्कि इटेलियन को पूजते हैं, संजय राउत पर BJP नेता आशीष शेलार का पटलवार

महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने ट्वीट कर शिवसेना और संजय राउत पर शुक्रवार को निशाना साधा। आशीष शेलार ने कहा कि राज्य में सत्ता की लाचारी में संजय राउत ने जो इंदिरा गांधी और करीम लाला पर बयान दिया उसे वापस ले लिया लेकिन शिवाजी के वंसज से सबूत मांगने वाले बयान को संजय राउत वापस लेंगे?

Ashish Shelar Sanjay Raut- India TV Hindi
Ashish Shelar targests Sanjay Raut

नई दिल्ली: महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने ट्वीट कर शिवसेना और संजय राउत पर शुक्रवार को निशाना साधा है। आशीष शेलार ने  कहा कि राज्य में सत्ता की लाचारी में संजय राउत ने जो इंदिरा गांधी और करीम लाला पर बयान दिया उसे वापस ले लिया लेकिन शिवाजी के वंसज से सबूत मांगने वाले बयान को संजय राउत वापस लेंगे?? उन्होनें आगे लिखा कि अरे में तो भूल गया...शिवसेना तो अब शिवाजी को नही बल्कि इटालियन (सोनिया गांधी) को पूजते है। अब जय शिवाजी नही...अब जय इटली है...। आपको बता दें कि आशीष शेलार वहीं नेता है जिन्होनें संजय राउत से जब वह अस्पताल में भर्ती थे उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। लेकिन अब वह संजय राउत पर निशाना साध रहे है।

Latest India News