1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शुंगलू समिति के जरिए दिल्ली सरकार को धमका रहे हैं उप राज्यपाल: AAP

शुंगलू समिति के जरिए दिल्ली सरकार को धमका रहे हैं उप राज्यपाल: AAP

नई दिल्ली: आप सरकार के फैसलों से जुड़ी फाइलों की जांच के लिए गठित शुंगूल समिति को भंग करने के दिल्ली कैबिनेट के आग्रह को उप राज्यपाल द्वारा ठुकराए जाने के बाद आम आदमी पार्टी

ashutosh- India TV Hindi
ashutosh

नई दिल्ली: आप सरकार के फैसलों से जुड़ी फाइलों की जांच के लिए गठित शुंगूल समिति को भंग करने के दिल्ली कैबिनेट के आग्रह को उप राज्यपाल द्वारा ठुकराए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज आरोप लगाया कि जंग इस समिति के बहाने एक चुनी हुई सरकार को धमकी दे रहे हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, उप राज्यपाल खुद को दिल्ली का वायसराय समझते हैं। अब तो वह असंवैधानिक कार्य करने लगे हैं और इसी के तहत उन्होंने शुंगलू समिति का गठन किया है। वह दिल्ली की चुनी हुई सरकार से इतनी नफरत करने लगे हैं कि वह चुने हुए प्रतिनिधियों को पुलिस और सीबीआई से डराने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कल जंग ने शुंगलू समिति को भंग करने संबंधी दिल्ली कैबिनेट के आग्रह को खारिज कर दिया और इस समिति का कार्यकाल छह सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया। दिल्ली में प्रशासनिक स्थिति को लेकर उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद जंग ने इस समिति का गठन किया था। यह समिति केजरीवाल सरकार के फैसलों से जुड़ी करीब 400 फाइलों की जांच कर रही है।

आशुतोष ने आरोप लगाया, नजीब जंग साहब का नाम खुद कई घोटालों में शामिल है जिसकी जांच तक नहीं कराई जा रही। सीएनजी फिटनेस घोटाले में उनका नाम है जिसकी जांच की बात एसीबी ने एक बार भी नहीं की। वह एक चुनी हुई सरकार को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस समिति तथा कुछ अन्य मुद्दों पर उप राज्यपाल से सवाल भी पूछे।

Latest India News