1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विधानसभा चुनाव नतीजे नये युग की शुरुआत: अमित शाह

विधानसभा चुनाव नतीजे नये युग की शुरुआत: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि ये देश की भावी राजनीति तय होगी जिसमें जातिवाद, सांप्रदायवाद का कोई स्थान नहीं होगा।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि ये देश की भावी राजनीति तय होगी जिसमें जातिवाद, सांप्रदायवाद का कोई स्थान नहीं होगा।

अमित शाह पांच राज्यों में मतगणना से मिल रहे रुझान के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। रुझानों के मुताबिक बीजेपी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में स्पष्ट रुप से सरकार बना रही है वहीं गोवा और मणिपुर में उसका कांग्रेस से कड़ा मुकाबला चल रहा है। पंजाब में अकाली के साथ उसका गठबंधन हार गया है। शाह ने कहा कि पार्टी गोवा और मणिपुर में सरकार बनाएगी।

शाह ने कहा कि यूपी में पार्टी की ये आज़ादी के बाद सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी सरकार की ग़रीबोन्मुख योजनाओं पर मोहर लगाई है और सरकार की नोटबंदी, उज्जवल, जनधन योजना को स्वीकार किया है। 

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी आज़ादी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता के रुप में उभरे हैं जिसे विरोधियों को भी स्वीकार करना होगा। जनता ने चुनाव के दौरान मोदी पर लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों का करारा जवाब दिया है। जनता ने परिवारवाद को नकार कर काम को स्वीकार किया है और ये नये यग की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि इस जीत से पार्टी की ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है लेकिन हम जनता के भरोसे पर ख़रे उतरेंगे। शाह ने कहा कि अब यूपी में अवैद्द बूचड़ख़ाने बंद होंगे और कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारी जाएगी।

शाह ने कहा कि कल शाम छह बजे पार्टी कार्यकर्ता मोदी का स्वागत करेंगे उसके बाद पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में चारों राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम पर फ़ैसला किया जाएगा।

शाह ने बीएसपी प्रमुख मायावती के उस बयान पर टिप्पणी करने से इंकार दिया जिसमे उन्होंने बीजेपी पर EVM में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

 

Latest India News