1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चांडी पहुंचे चर्च तो सोनोवाल ने टेका मंदिर में माथा

चांडी पहुंचे चर्च तो सोनोवाल ने टेका मंदिर में माथा

पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी- में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा।

chandy- India TV Hindi
chandy

नई दिल्ली: पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी- में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा।

जनता के फैसले को जानने के लिए पूरे देश में उत्सुक्ता तो है ही, उम्मीदवार भी अपनी अपनी जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे होंगे।

असम में भाजपा के सीएम उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने आज सुबह माजुली में उत्तर कमलबारी सात्रा मंदिर में पूजा अर्चना की तो वहीं केरल के सीएम ओमन चांडी ने तिरुवनंतपुरम के सेंट जॉन्स चर्च में प्रेयर की।

वहीं, बदरूद्दीन अजमल ने कहा कि बिहार की तरह असम में भाजपा केवल शुरू के दो घंटे जश्न मनाएगी, उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी और हमलोग जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल गलत होंगे। हम 30 से 40 सीटें जीतेंगे।

चेन्नई में सीएम जयललिता के आवास के बाहर अभी से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटने लगे हैं।

मतगणना को देखते हुए सभी राज्यों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं।

Latest India News