1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. येचुरी ने कहा, उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमला 'जंगलराज' की झलक

येचुरी ने कहा, उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमला 'जंगलराज' की झलक

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आगरा में पुलिस थानों पर दक्षिणपंथी संगठनों के हमले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 'जंगल राज' (अराजकता) है।

attack on policemen shows jungle raj in up- India TV Hindi
attack on policemen shows jungle raj in up

नई दिल्ली: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आगरा में पुलिस थानों पर दक्षिणपंथी संगठनों के हमले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 'जंगल राज' (अराजकता) है। येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, "भाजपा सांसदों और विधायकों ने उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमला कर रही भीड़ का नेतृत्व किया है। अगर यह जंगलराज नहीं है तो क्या है। संवैधानिक जिम्मेदारियां।"

पक्षी से टकराने ने बाद आपात स्थिति में उतरा गया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

उन्होंने कहा, "जब कश्मीर में सैनिकों पर पथराव होते हैं तो हम इस पर गुस्सा (सही तरीके से) करते हैं, लेकिन पुलिस पर हमले करने वाले भाजपा सांसद और विधायक अलग कैसे हो सकते हैं।" बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों सहित दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने रविवार को आगरा के सदर बाजार और फतेहपुर सीकरी पुलिस थानों पर हमला किया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की।

वीरभद्र सिंह की पत्नी की अपील पर एक अदालत ने भेजा CBI को नोटिस

इन हुड़दंगी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदय भान सिंह ने किया। वह अपनी पार्टी के सदस्यों की रिहाई चाहते थे, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, हिंदू संगठनों ने शनिवार को भगवा स्कार्फ पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर ताजमहल घेरने की कोशिश की और प्रतिबंधित 500 मीटर के क्षेत्र में जबरन घुस गए।

 

Latest India News