1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'नरेंद्र मोदी ऐसे बादशाह जिसके कपड़े तक बिक गए'

'नरेंद्र मोदी ऐसे बादशाह जिसके कपड़े तक बिक गए'

नई दिल्ली: अपने विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खान ने फिर एसा बयान दिया जिससे बवाल मच गया

- India TV Hindi

नई दिल्ली: अपने विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खान ने फिर एसा बयान दिया जिससे बवाल मच गया है। आजम खान ने मीडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए आज़म ने कहा कि "ऐसे बादशाह के लिए क्या कहें जिसके कपड़े तक बिक गए। बादशाह के कपड़े भूमाफिया ले गया जिसकी नजरें किसानों की जमीन पर हैं।"

आजम ने कहा कि, "बादशाह को किसानों की चिंता नहीं है वो पेरिस की वादियों में घूम रहा है।"

आजम ने कहा कि हमारा बादशाह दिन में आठ बार कपड़े बदलता है। एक जमाने में बादशाह तलवार चलाता था लेकिन हमारा बादशाह झाड़ू चलाता है। बादशाह मेरी भैंसें ढूंढ रहा है। बादशाह की चिंता है कि आजम भैंस क्यों पाल रहा है। बादशाह चाहता है कि आजम भैंस चराए।"

उन्होंने यह भी कहा कि,"हम गरीब लोग हैं इसलिए बच्चे ज्यादा पैदा करते हैं। कोई काम नहीं है। बीबी क्लब नहीं जा सकती यारों की महफिल में नहीं जा सकती, उसकी दोस्तें नहीं होती। वो बीबी होती है और शौहर होता है इसलिए खानदान भी बड़ा होता है।"

मोदी पर हमला करते हुए आजम खान ने कहा कि "हिंदू भाइयों बादशाह के कपड़े बिक गए, लेकिन तुम्हारे हाथ रुमाल भी नहीं आया।"

आजम खान ने मीडिया पर भी जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि, "मीडिया धंधेबाज है और धंधा चलाने को ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। मीडिया न देश की इज्जत करता है और न रिश्तों की।"

उन्होंने कहा कि,"लोकतंत्र की सबसे बड़ी आवाज जनता है मीडिया नहीं। मीडिया का अपना कारोबार है, धंधा है और धंधा चलाने वाले किसी भी हद तक जा सकते हैं। इन्हें न मुल्क की इज्जत है, न रिश्तों की पर्देदार।"

आजम ने कहा,"मुझे कहते हुए शर्म आती है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में दीमक लग गई है, घुन खा रहा है। कि मीडिया ने झूठी खबरें दिखाकर देश को बदनाम किया। विदेश में हिंदुस्तानी कहते हैं कि मीडिया ने हमें मुंह दिखाने को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी मीडिया में उस वक्त तक लाशें दिखाई जाती हैं जब तक की उनमें कीड़े न पड़ जाएं।"

आज़म ख़ान के एसे भड़काऊ टिप्पणियों ये बवाल मचना लाज़मी है।

Latest India News