कानपुर: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) की इफ्तार पार्टी पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने कहा कि जो लोग RSS की इफ्तार पार्टी में गए थे वह एक दिन नमाज भी पढ़ लें।
खान पार्टी के एक नेता के घर इफतार पार्टी में शामिल होने आए थे। इफतार पार्टी से पहले पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आरएसएस ने इफतार पाटी का आयोजन हाल ही में किया था। इस पर उन्होंने कहा कि RSS ने इफतार पार्टी का आयोजन किया था, जो लोग इफतार पार्टी में शामिल हुए थे वह एक दिन नमाज भी पढ़ लें।
उनसे कहा गया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कानपुर में पार्टी की बैठक में कहा था कि पार्टी के प्रदेश में एक करोड़ से ऊपर सदस्य हो गए है अब पार्टी प्रदेश पर कई सालों तक राज करेगी। इस पर खान ने कहा कि वह बहुत मजाकिया है मजाक बहुत करते है। उन्होंने यह बात मजाक में कही होगी।
खान से जब गंगा की सफाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गंगा सफाई के बारे में प्रदेश सरकार परियोजनाएं केंद्र सरकार को भेजती है तो वह उसके खर्च का 10 प्रतिशत हिस्सा ही भेजती है। शेष धनराशि नहीं भेजती और जब परियोजना का खर्च ही नहीं आएगा तो गंगा कैसे साफ होंगी।
उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई का मुद्दा भी उसी तरह का मजाक बन गया है जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले हर खाते में 20 लाख रुपये देने की बात कही थी जिस पर बाद में अमित शाह ने कह दिया था कि यह तो उन्होंने मजाक कहा था। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग मजाक बहुत करते हैं।
Latest India News