1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आजम का विवादित बयान, कहा- शादी कर मर्दानगी साबित करें आदित्‍यनाथ

आजम का विवादित बयान, कहा- शादी कर मर्दानगी साबित करें आदित्‍यनाथ

यूपी के राज्यपाल राम नाईक से अपने संबंधों को लेकर फिर चर्चा में आए आजम खां ने अब गोरखपुर से बीजेपी सांसद महंत आदित्यनाथ पर तीखी टिप्पणी कर दी है।

azam yogi- India TV Hindi
azam yogi

नई दिल्ली: यूपी के राज्यपाल राम नाईक से अपने संबंधों को लेकर फिर चर्चा में आए आजम खां ने अब गोरखपुर से बीजेपी सांसद महंत आदित्यनाथ पर तीखी टिप्पणी कर दी है। कौमी सलामती कौंसिल के कार्यक्रम में शामिल होने आए यूपी के कद्दावर मंत्री ने महंत आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, 'महंत भला मोहब्बत की बात क्या जानें? वे पहले शादी करें और मर्दानगी साबित करें। शादी कर नस्ल बढ़ाएंगे तो मोहब्बत खुद सीख जाएंगे। सारे साधु संत फ्रस्ट्रेटेड (कुंठित) हैं।'

यही नहीं उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी शादी नहीं की है वे कुंठित हो जाते हैं। वहीं किताब के जरिए गोविंदा पर राज्यपाल की टिप्पणी के मसले पर उन्होंने कहा कि भाजपा से उनके करीबी रिश्ते हैं। आरएसएस का वे अभिन्न हिस्सा हैं। दो साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है फिर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। इस मामले में राज्यपाल की चुप्पी केंद्र पर सवाल उठाती है।

आजम मंगलवार की शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महामहिम से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वे बुजुर्ग है और उनका वे पूरा सम्मान करते हैं। कहा, थोड़े नाराज हैं मगर उन्हें मना लिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में कहा कि महामहिम को उनके सेक्रेटरी को यह बताना चाहिए था कि विधानसभा में हर कोई सदस्य के हैसियत से हैं न कि मंत्री के। कोई भी सदस्य राजभवन से नहीं जनता से सीधे चुनकर विधानसभा पहुंचा है। अगर किसी प्रस्ताव पर राजभवन हस्ताक्षर नहीं करेगा तो इससे जनता का नुकसान होगा, इस बात को हम विधानसभा में नहीं कहेंगे तो कहा जाकर कहेंगे।

Latest India News